पर्यावरण मंत्रालय की ओर से प्रदूषण विषय पर तीन मिनट की लघु फिल्म प्रतियोगिता का आयोजन किया जा जा रहा है। प्रतियोगिता के लिए विद्यार्थियों सहित पेशेवर लोगों और एमैच्योर फिल्मकारों से प्रविष्टियां मांगी गई हैं। इसको प्रस्तुत करने क अंतिम तिथि 30 सितंबर 2019 रखी गई है। प्रतियोगिता के विजेता को दस हजार से लेकर दो लाख रुपए तक का नकद इनाम दिया जाएगा। तो देर किस बात की है, उठाइए अपना कैमरा और एक शाॅर्ट फिल्म तैयार कीजिए। क्या पता विजेता आप हों। बता दें कि, आपकी लघु फिल्म वायु प्रदूषण विषय पर होगी तो और भी बेहतर होगा।
30 सितंबर है अंतिम तिथि
केंद्रीय पर्यावरण मंत्री ने सीएमएस वार्तावरण के सहयोग से प्रदूषण पर लघु फिल्म प्रतियोगिता भी लांच की। प्रतियोगिता के लिए विद्यार्थियों सहित पेशेवर लोगों तथा एमैच्योर फिल्मकारों से प्रविष्टियां मांगी गई हैं। ये फिल्में प्रदूषण विशेषकर वायु प्रदूषण पर तीन मिनट की अवधि की होगी। लघु फिल्मों को प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 30 सितम्बर 2019 है। ये फिल्में अंग्रेजी या अंग्रेजी में उप शीर्षक के साथ भारतीय भाषाओं में होगी। पुरस्कार की राशि 10 हजार रुपए से लेकर 2 लाख रुपए नकद तक होगी।
प्रदूषण के प्रति जागरूकता
गौरतलब है कि, बढ़ते प्रदूषण के प्रति लोगों का जागरूक होना बेहद जरूरी है। प्रदूषण को मात देने के लिए जनभागीदारी का होना अब आवश्यक हो गया है। ऐसे में इस प्रकार की प्रतियोगिताएं लोगों में प्रदूषण के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देगा। साथ ही विद्यार्थियों में भी इस प्रकार के विषयों के प्रति रूचि बढ़ेगी। हम सभी को मिलकर प्रदूषण को मात देकर पर्यावरण को बेहतर बनाना होगा। ताकि हमारी आने वाली पीढ़ियों को एक स्वस्थ पर्यावास मिल सके। और हमारी पृथ्वी फिर से हरी भरी हो सके। हमें ज्यादा से ज्यादा पेड़ पौधे लगाने के साथ साथ साफ सफाई पर ध्यान देना होगा।
(स्रोत-पीआईबी, 6 जून 2019)

0 Comments
Post a Comment